जीतने जो निकला था मै
राहों में कई मुश्किलें थी
था बांधा तूफानों ने बिजलियों को
फिजाओं में कई बंदिशे थी
मै अपनी हौसलों का दामन थाम चलता गया
कभी गिरता तो कभी संभलता गया
थी नदी भी बह रही उफान पे
चट्टानें भी थी दरकने लगी
मै उम्मीदों कि नाव बना
धाराओं संग मचलता गया
था बहुत शोर अन्दर भी
मेरे मन का डर मेरी कल्पनाओं में समां गया
था वो बहुत छोटा सा पर कहीं मुझे डरा गया
मैंने अपनी सांसों को पकड़ा
अपने मन को जकड़ा
बना तलवार इरादों की मै लड़ता गया
कदम दर कदम आगे बढ़ता गया
कुछ इस तरह मै अपनी किस्मत को गढ़ता गया
कदम दर कदम मै आगे बढ़ता गया
No comments:
Post a Comment