मैंने अपने इस ब्लॉग का नाम सुकून तो रख दिया पर क्या होता है सुकून? आप सब मै शायद इस
जहाँ का हर प्राणी यही तो चाहता है थोड़ी सुकून मिल जाये मैंने भी सोचा आज इस सुकून
को ढूंडा जाये और सब में थोडा थोडा बाँट दूँ,शुरुआत मैंने अपने कमरे से की बहुत दिनों से एक किताब सेल्फ के किसी कोने
में पड़ी धुल फांक रही थी जिसे मै कभी बड़े ही मन से पढने को लाया था पर कभी पढ़ न
सका मैंने सोचा इसे पढ़ता हूं क्या पता सकून मिल जाये! एक घंटे लगा दिय दो
घंटे लगा दिय कुछ मिल तो रहा था पर वो सुकून वाली बात नही थी,मैंने कहा कही और खोजते है इस सुकून को एक पुरानी पड़ी
डायरी निकाली जिसमे कई किस्से लिखे थे उसे भी पढ़ा नही मिला, भाई ये तो गजब हो गया फिर सोचा किसी पुराने यार
दोस्त से बात कर लू वो भी कर लिया नहीं मिला, माँ अक्सर बोलती है मन का खाना किसी को मिल
जाये तो सुकून मिल जाता है, वो भी कर लिया पेट को तो
सुकून मिला पर मन को नहीं! अब करे तो क्या करे?? यही सोच मै बाहर निकल आया..अभी अभी लगता है सूरज ने ड्यूटी से छुटी ली होगी वैसे गर्मी देख के लगता है आजकल उसकि ओवरटाइम चल रही है, और चाँद घर से निकल गया होगा नाईट शिफ्ट के
लिय..इसी बीच का वक़्त थोडा हवाओं ने संभाल रखा था ...और मै सुकून को खोजने निकला
था, पार्क में खड़े नीम से
पूछा सोचा इसके पास इतने लोग आते है इसे तो मालूम हो होगा, पर वो तो खुद मुझसे पूछने लगा...थक हार वही
बेंच पे बैठ गया और सोचने लगा कहा मिलेगा ये सुकून?? तभी सामने एक कुत्ते का बच्चा जो न जाने गर्मी
से निढाल पढ़ा था मुझे दिखा पास जा कर देखा तो सांसे चल रही थी पर हालत खराब थी
जनाब की, सोचा क्या किया
जाये....जनाब को छावं में लाया...पानी पिलाया और थोड़ी खातिरदारी की, करीब आधे घंटे बाद जनाब उठे और अपनी मासूम सी
आवाज में बोले औं औ औउ....पता नही क्यूँ पर उनकी आवाज सून कर सुकून मिल गया| फिर मैंने सोचा आखिर ऐसा क्यूँ.....थोडा अन्दर
झाँका और अपने मन से पूछा तो जवाब मिला मै सुबह से जहाँ जहाँ सुकून खोज रहा था
वहां मै पहले से सोच के बैठा था कुछ मिलेगा पर यहा मैंने कुछ सोचा नहीं कुछ माँगा
नहीं बस उस क्षण में मेरी आत्मा ने जो कहा वो निस्वार्थ भाव से किया, और सूकून मिल गया| सच तो ये है कि हम अपनी जरूरतों में इतने उलझ
जाते है कि उस क्षण में रहते हुए भी वहां नहीं रहते..सुकून हमारे अन्दर है जो
मिलता है किसी की निश्छल, निस्वार्थ प्रेम में, सड़क पे चलते किसी अजनबी के हंसी में बस जरूरत
है सब कुछ भुला उस क्षण में खो जाने को....